IPL 2021 का आगाज आज से, जानें पिछले 13 सीजन के सभी बड़े आंकड़े और रिकॉर्ड्स

 



इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) का आगाज शुक्रवार यानी 9 अप्रैल से हो रहा है. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अबतक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली आरसीबी को अपने पहले खिताब का इंतजार है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लीग का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा और दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी.


कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2021 के सभी मैच भारत के सिर्फ छह शहरों में खेले जाएंगे- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा. इस साल टूर्नामेंट में किसी भी टीम को अपने होम ग्राउंड का फायदा नहीं मिलेगा. यानी कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी. कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल आईपीएल में कई बदलाव हैं. इन बदलावों और बायो बबल के साथ क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है. आइए आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले एक नजर डालते हैं पिछले 13 सीजन के सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स पर.


सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली टीमें:

मुंबई इंडियंस (5 बार)- 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स (3 बार)- 2010, 2011, 2018

कोलकाता नाइट राइडर्स (2 बार)- 2012, 2014
सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार)- 2016
राजस्थान रॉयल्स (1 बार)- 2008

सर्वकालिक शीर्ष पांच बल्लेबाजी रिकॉर्ड:

सर्वाधिक रन स्कोरर:
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 5878
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स) 5368
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 5254
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस ) 5230
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) 5197

सबसे ज्यादा शतक:
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) 6
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 5
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 4
शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स) 4
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 3

सबसे ज्यादा अर्धशतक:
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 48
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटलस) 41
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) 39
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 39
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स) 38

सर्वाधिक छक्के:
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) 349
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 235
महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स) 216
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) 213
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 201

सर्वाधिक चौके:
शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) 591
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 510
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 503
सुरेश रैना (चेन्नई सुपरकिंग्स) 493
गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स) 491

सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट:
आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) 182.33
निकोलस पूरन (पंजाब किंग्स) 165.39
सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) 164.27
हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) 159.26
मोइन अली (चेन्नई सुपरकिंगस) 158.46

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर:
क्रिस गेल (पंजाब किंग्स) 175 (66 गेंद), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ
ब्रैंडन मैकुलम (कोलकाता नाइट राइडर्स) 158 (73 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 133 (59 गेंद) बनाम मुंबई इंडियंस
लोकेश राहुल केएल राहुल (पंजाब किंग्स) 132 (69 गेंद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 129 (52 गेंद) बनाम गुजरात लायंस

गेंदबाजी रिकॉर्ड:

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 170
अमित मिश्रा (दिल्ली कैपिटल्स) 160
पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस) 156
ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपरकिंग्स) 153
हरभजन सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स) 150

मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी:
अल्जारी जोसेफ (मुंबई इंडियंस) 12 रन पर छह विकेट बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयलस) 14 रन पर छह विकेट बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
एडम जम्पा (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स) 19 रन पर छह विकेट बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
अनिल कुंबले (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) पांच रन पर पांच विकेट राजस्थान रॉयल्स

सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी रेट:
राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद) 6.24
अनिल कुंबले (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 6.57
ग्लेन मैकग्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स/डेक्कन चार्जर्स) 6.61
मुथैया मुरलीधरन (चेन्नई सुपरकिंग्स) 6.67
रोलोफ वान डेर मर्व (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) 6.74

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत:
कागिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) 18.09
डग बोलिंगर (चेन्नई सुपरकिंग्स) 18.72
दिमित्री मास्करेंहास (किंग्स इलेवन पंजाब) 18.73
फरवेज महारूफ (दिल्ली डेयरडेविल्स) 19.25
लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 19.80

सबसे अधिक खाली गेंद:
हरभजन सिंह (चेन्नई सुपरकिंग्स) 1249
रविचंद्रन अश्विन (दिल्ली कैपिटल्स) 1170
भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 1164
लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 1155
पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस) 1148.

Post a Comment

Previous Post Next Post