शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि शरद यादव पद के बंधन से ऊपर थे। उन्हें किसी पद की लालसा नहीं थी। सदन में उन्होंने तीन बार इस्तीफा दिया। पार्टी में उन्हें हर समय सम्मान मिला है, लेकिन विपक्षी अलग राग अलाप रहे हैं। शरद यादव ने मधेपुरा से ही मंडल रथ निकाला था, जिसने पूरे देश में भ्रमण किया। शिक्षा मंत्री ने ये बातें रविवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि सोमवार को बीएन मंडल स्टेडियम में शरद यादव की श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पहुंचेंगे। शरद यादव का अस्थि कलश बिहार के विभिन्न स्थान होते हुए उनके कर्मभूमि मधेपुरा पहुंच चुका है। योद्धा को सलामी देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल व महागठबंधन का हर एक कार्यकर्ता व आम आवाम तैयार है। बीएन मंडल स्टेडियम में दिन के 12 बजे श्रद्धांजलि सभा प्रारंभ होगी। उपमुख्यमंत्री के अलावा पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक आदि भी उपस्थित रहेंगे।